Karnataka MLA Vedio Viral : राजनीतिक गलियारों में आपने नेताओं को एक दूसरे पर तंज कसते हुए तो देखा ही होगा लेकिन क्या कभी आपने किसी नेता को विपक्ष के नेता की हत्या की साजिश रचते देखा है । दरअसल इन दिनों कर्नाटक से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस के एक नेता बीजेपी के विधायक की हत्या की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं । इस वायरल वीडियो में नजर आ रहे कांग्रेसी नेता का नाम गोपाल कृष्णा है और वह कर्नाटक विधायक एसआर विश्वनाथ की हत्या करने की प्लानिंग कर रहे हैं ।
Karnataka MLA Vedio Viral : वीडियों में कही गई ये बात —
वीडियो क्लिप में गोपाल कृष्णा कथित तौर पर की कह रहे हैं कि विधायक को मार डालो और यह बात किसी को नहीं पता चलना चाहिए यह हमारे बीच ही होना चाहिए।
Karnataka MLA Vedio Viral : मामले की जांच कर रही पुलिस
इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है । उधर इस पूरे मामले को लेकर सियासत गर्मा गई है, पक्ष विपक्ष के बीच हो रही जुबानी जंग के बीच कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा है कि कर्नाटक पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच की जा रही है । गृहमंत्री का कहना है कि पुलिस एफआईआर दर्ज करने पर फैसला करेगी और जरूरत पड़ने पर विधायक को सुरक्षा भी दी जाएगी । फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े : Goat Ragged Government Documents : कर्मचारी सेंकते रहे धूप, सरकारी दस्तावेज लेकर रफूचक्कर हुई बकरी, देखें वीडियो