Daughter filed Case Against Doctor : मां के डॉक्टर पर बेटी ने कराया मुकदमा दर्ज, पैदा करने का सवाल पूछ वसूला करोड़ो का हर्जाना

Daughter filed Case Against Doctor : ब्रिटेन से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, दरअसल यहां एक 20 वर्षीय दिव्यांग लड़की एवी टूम्ब्स अपनी मां के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज कर उससे करोड़ों रुपए का हर्जाना वसूला है । बता दे एवी टूम्ब्स नामक इस लड़की ने अपनी अपनी मां के डॉक्टर पर यह आरोप लगाया है कि उसकी लापरवाही के कारण वह दिव्यांग पैदा हुई है।

Daughter filed Case Against Doctor :सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मामला

यह मामला देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । लोगों ने लड़की से यह सवाल भी किया कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया । इस बात का जवाब देते एवी ने बताया कि उसका जन्म साल 2001 में लिपोमाइलोमेनिंगोसेले के साथ हुआ था । यह एक तरह की विकलांगता है जिसे मेडिकल साइंस की भाषा में स्पाइना बिफिडा के नाम से भी जाना जाता है और इसी बीमारी की वजह से एवी ने अपनी मां के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज किया और हर्जाना मांगा है।

Daughter filed Case Against Doctor : एवी की मां को नहीं दी गई सही दवा की सलाह

एवी का कहना है कि उसके जन्म से पहले उसकी मां को सही दवा की सलाह नहीं दी जिस कारण वह दिव्यांग पैदा हुई । अगर डॉक्टर मिशेल उसकी मां को गर्व अवस्था के दौरान सही दवा की सलाह दी होती तो शाहद वह आज सामान्य लोगों की तरह अपनी जिंदगी जी रही होती ।

Daughter filed Case Against Doctor : हाईकोर्ट ने किया एवी की बात का सर्मथन

इसी के चलते एवी ने मुकदमा दर्ज कर अपनी मां के डॉक्टर से हर्जाने के तौर पर करोड़ों रुपए मांगे । वहीं लंदन हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए एबी का समर्थन किया और डॉक्टर को करोड़ों का हर्जाना भरने का आदेश दिया गया।

दिव्यांग होने के बावजूद जिंदादिली के साथ जिंदगी जीती है एवी

खास बात यह है कि एवी दिव्यांग होने के बावजूद जिंदादिली के साथ जिंदगी जीती है । एवी को घूड़सवारी करना बेहद पसन्द हैं, लोग भी एवी के घूड़सवारी के वीडियो देखना पसन्द करते है । बता दें एवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स है । वही सोशल मीडिया पर यह मामला सामने आने के बाद एवी की लोकप्रियता और बढ़ गई है ।

ये भी पढ़े : कर्मचारी सेंकते रहे धूप, सरकारी दस्तावेज लेकर रफूचक्कर हुई बकरी, देखें वीडियो