Karan Mahara Gadwal Visit : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार 28 अप्रैल से गढ़वाल दौरे पर रहेंगे करण माहारा, ये रहेंगे कार्यक्रम

Karan Mahara Gadwal Visit : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहारा 28 अप्रैल से गढ़वाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान करण माहारा गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और साथ ही उनमें जोश भरने का काम करेंगे। ज्यादा जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहारा ने बताया कि उनका दौरा 28 अप्रैल से मसूरी के शहीद स्थल से शुरू होगा और 9 तारीख को हरिद्वार में गंगा आरती के साथ दौरे का समापन होगा।

Karan Mahara Gadwal Visit : बद्री—केदार धाम कपाट खुलने के अवसर पर रहेंगे मौजूद

उन्होंने बताया कि गढ़वाल भ्रमण के दौरान वह 6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर में शामिल होंगे और 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गढ़वाल दौरे के दौरान और जिलों में जाकर भी कार्यकर्ताओं से भेंट की जाएगी और इस बात को लेकर मंथन किया जाएगा कि आखिर कांग्रेस में कहां पर कमी रह गई।