JP Nadda Ka Virodh : दौरे के दूसरे दिन उधमसिंह नगर पहुंचे नड्डा, विभिन्न कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग

 JP Nadda Ka Virodh : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं । आज जेपी नड्डा उत्तराखंड के रुद्रपुर में है यहां वह कई बैठकों में शामिल हुए । जेपी नड्डा के साथ प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रुद्रपुर में मौजूद है ।

 JP Nadda Ka Virodh : डीडी चौक पर भाजपा के विरोध में नारेबाजी

जेपी नड्डा के रुद्रपुर दौरे के चलते आपदा पीड़ित किसान और व्यापारियों को मुआवजा देने आईएसबीटी शहर से दूर बनाने समेत चार मांगों को लेकर डीडी चौक पर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।दरअसल राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला मंगलवार सुबह 11:00 बजे डीडी चौक से होकर अंबेडकर पार्क की ओर जा रहा था । धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने विरोध करना शुरू कर दिया इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।

JP Nadda Ka Virodh : पुलिस ने संभाला मोर्चा –

कांग्रेसियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले के सामने विरोध किया इतना ही नहीं भाजपा के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई। विरोध में हो रही नारेबाजी को देखते हुए वहां मौजूद पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसियों को चारों ओर से घेर कर रोक लिया । काफिला के जाने के बाद कांग्रेसियों ने मांग पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे डाली । विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रुद्रपुर के डीडी चौक पर पुलिस और पीएसी भी तैनात कर दी गई।

ये भी पढ़े : नड्डा के दौरे पर गणेश गोदियाल का तंज, कहा— भाजपा हाईकमान को नहीं राज्य नेतृत्व पर भरोसा