Delmicron Variant : नया खतरा –  Omicron के बाद सामने आया कोरोना का एक और वेरिएंट ‘Delmicron’ 

Delmicron Variant : यूके, अमेरिका, भारत समेत समय लगभग हर देश में कोरोना के नए वेरिएंट  Omicron कहर बरपा रहा है । इस समय भारत में  Omicron के 300 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं  ।चिंताजनक बात यह है की  Omicron के इस बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना के एक और नए वेरिएंट ने  दस्तक दे दी है।  इस वेरिएंट का नाम ‘Delmicron’ है ।

Delmicron Variant : Omicron और Delta से मिलकर बना है  ‘Delmicron’

खबर है कि कई देशों में इस वेरिएंट के कारण कोरोना के  मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जानकारी के अनुसार  ‘Delmicron’ वेरिएंट  Omicron और Delta वेरिएंट का कॉन्बिनेशन है।

Delmicron Variant : क्या कहते है विशेषज्ञ

विशेषज्ञों की माने तो  Delmicron की संक्रमण दर Omicron और Delta  से काफी तेज है । विशेषज्ञों का कहना है कि इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी अधिक है हालांकि डेल्टा वेरिएंट की अपेक्षा में इससे संक्रमण में लक्षण कम देखते हैं । राहत भरी बात यह है कि Delmicron का एक भी केस अभी भारत में सामने नहीं आया है । वहीं WHO ने भी अभी इसको लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है ।

ये भी पढ़े : अमेरिका में कहर बरपाएगा ओमिक्रोन, जनवरी से मार्च के बीच 14 करोड़ लोग होंगे संक्रमित