Shocking News From Orissa :19 साल से जेल में सजा काट रहे निर्दोश को मिला न्याय, 3 लोगों की हत्या का लगा था आरोप

Shocking News From Orissa : उड़ीसा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है आपको बता दें यहां उड़ीसा के मयूरभंज जिले में जिला कोर्ट ने प्रारंभिक जिला सत्र न्यायाधीश के फैसले को गलत साबित किया है जिसके तहत तीन हत्या के मामले में लगभग 19 सालों से जेल की सजा काट रहे हबील सिद्धू नामक व्यक्ति को निर्दोष पाया गया है ।

Shocking News From Orissa : 2005 में सुनाई गई थी सजा

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को जिला कोर्ट ने जिला प्रशासन को सिंधु को सम्मान के साथ रिहा करने के आदेश दिए हैं । दरअसल सन 2003 में जिले में पुलिस ने सिंधु को काला जादू कर 3 लोगों की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था और 2005 में जिला सत्र न्यायालय ने सिंधु को उम्र कैद की सजा सुनाई थी लेकिन जिला कोर्ट ने इस आदेश को निरस्त करते हुए जिला प्रशासन को हबील सिंधु को रिहा करने के आदेश दिए।

ये भी पढ़े : एक्स गर्लफ्रेंड की आंखों के जरिए बॉयफ्रेंड ने ऐसे की 18 लाख की चोरी