Schools Opened In Delhi : भारत में इस समय कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। लेकिन राहत भरी बात यह है कि इन दिनों कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में सभी राज्यों ने कोरोना प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया है।
Schools Opened In Delhi : कोरोना प्रतिबंधों में ढील जाएगी
जी हाँ कोरोना प्रतिबंधों में ढील दिए जाने लगी है जिसके चलते दिल्ली में भी 7 फ़रबरी से स्कूल कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट खोले जा रहे हैं। दिल्ली डीडीम कि इस बात पर सहमति बन गई है कि दिल्ली में जल्द ही कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में स्कूल कॉलेज और कोचिंग इंस्टिट्यूट फिर से खोले जा सकते हैं।
Schools Opened In Delhi : जल्द की जाएगी औपचारिक घोषणा
बता दें कि फिलहाल राजधानी में नाईट कर्फ्यू पर फैसला नहीं हो पाया है हालांकि रात का समय 10:00 बजे से बढ़ाकर 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक करने पर सहमति बन गई है। जानकारी मिली है कि मीटिंग में किन-किन प्रतिबंधों पर छूट दी जाएगी इसकी औपचारिक घोषणा अब से थोड़ी देर में की जाएगी।
ये भी पढ़े : उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में पूछ के साथ पैदा हुआ नवजात