England and Australia Match : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों एडिलेड में खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट के दूसरे दिन स्टेडियम में बिजली गिरने के कारण मैच जल्दी खत्म करना पड़ा । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाक्या उस समय हुआ जब इंग्लैंड बल्लेबाजी कर रहा था । मिली जानकारी के अनुसार इंग्लिश पारी का नौवां ओवर माइकल कर रहे थे कि तभी एक जोरदार आवाज आई और स्टेडियम के बिल्कुल करीब बिजली गिरी गनीमत यह रही कि बिजली मैदान में नहीं गिरी नहीं तो खिलाड़ियों की जान पर आफत आ सकती थी।ऑस्ट्रेलियाई सीए ने इस घटना की तस्वीर शेयर की है जो बेहद डर आने वाली है।
England and Australia Match : तीसरे दिन 19 मिनट पहले होगा खेल शुरु
बिजली गिरने के बाद मैदान में हल्की बारिश होने लगी जिस कारण अंपायर ने दिन का खेल खत्म करने का फैसला लिया । अब बताया जा रहा है कि दूसरे दिन हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए तीसरे दिन का खेल 19 मिनट पहले शुरू किया जाएगा ।
ये भी पढ़े : 19 साल से जेल में सजा काट रहे निर्दोश को मिला न्याय, 3 लोगों की हत्या का लगा था आरोप