हरभजवाला स्तिथ नंदा एन्क्लेव में भी धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व

देश भर के साथ ही उत्तराखंड में भी स्वतंत्रता दिवस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में उत्साह देखा जा रहा है। यही नहीं कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नंदा एन्क्लेव फाउंडेशन हरभजवाला द्वारा भी भव्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बच्चों से लेकर महिलाओं तक में दिखा उत्साह

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगह-जगह मां भारती के सम्मान में कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून के हरभज वाला स्थित नंदा एंक्लेव में भी आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों से लेकर महिलाओं व पुरुषों ने हाथों में तिरंगा लेकर मां भारती के सम्मान में आजादी के नारे लगाए साथ ही भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।

शहीदों की शहादत को किया नमन

इस मौके पर नंदा एनक्लेव वासियों ने कहा कि यह आजादी हमें कई शहीदों के बलिदान के बूते पर मिली है, ऐसे में हम सभी उन वीर शहीदों को नमन करते हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि हम सभी भारतवासी उन वीर शहीदों के हमेशा ऋणी रहेंगे जिनके बलिदान, त्याग और समर्पण की वजह से आज हम आज़ाद हिंद में खुली सांस ले पा रहे हैं। बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन नंदा एन्क्लेव फाउंडेशन हरभजवाला के अध्यक्ष विजय कांडपाल, सचिव राकेश किमोठी, सहयोगी दिगम्बर सिंह रावत, हीरा सिंह गुसाईं समेत समस्त नंदा एन्क्लेववासियों द्वारा किया गया ।