Ice cream Hungama In Haridwar : हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने आइसक्रीम बेचने वाले व्यक्ति के साथ पैसे मांगने पर मारपीट कर दी। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि आरोपी ने पहले तो उसकी ठेली से आइसक्रीम खरीदकर खाई और जब उसने आइसक्रीम के पैसे मांगे तो उसने गाालीगलोच शुरू कर दी और अपने तीन दोस्तों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की।
Ice cream Hungama In Haridwar : शोर मचाने पर जान से मारने की दी धमकी

लक्सर के हम्मदपुर कुन्हारी गांव में आइसक्रीम की ठेली लगाने वाले मेहरबान नाम के व्यक्ति के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वो गांव में आइसक्रीम की ठेली लगाता है और ठेली से आइसक्रीम लेने के लिए गांव का ही नासिर आया और आइसक्रीम लेकर खाने लगा वहीं जब मेहरबान ने उससे आइसक्रीम के पैसे मांगे तो उसने गालीगलोच शुरू कर दी और अपने तीन दोस्त शाहरुख, खलील और मुस्तकीम को बुला लिया जिसके बाद तीनों ने उसको बेरहमी से मारा और लोहे की रॉड से वार कर उसके बाएं हाथ की हड्डी तोड़ दी। यही नहीं युवकों ने पीड़ित को धमकी दी की यदी शोर मचाया तो जान से मार देंगे।
Ice cream Hungama In Haridwar : पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और नासिर समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें : दहेज़ के लिए लड़की की निर्मम हत्या, देहरादून के लक्खीबाग क्षेत्र का मामला