House Set On Fire In Roorkee : शराब के लिए नहीं मिले पैसे तो घर को लगाई आग

House Set On Fire In Roorkee : खबर रुड़की से है जहां एक युवक को शराब के लिए पैसे नहीं मिले पर गुस्से में आकर उसने अपने घर को आग के हवाले कर दिया। जानकारी ऐसी मिल रही है कि घर में लगी इस आग से करीब ₹200000 का सामान जलकर खाक हो गया गंगनहर पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

House Set On Fire In Roorkee : क्या है पूरा मामला

आपको बता दें इस घटना के बाद ही वह का परिवार काफी आहत है बताया जा रहा है कि अग्निशमन को सूचना मिली थी कि रामपुर के गांव में आग लगी है सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो गई जिसके बाद कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया और आरोपी युवक को हिरासत में ले ले लिया बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है और पैसे नहीं मिलने पर गुस्से में आकर को आग लगा दी।

House Set On Fire In Roorkee : छोटे भाई को किया कमरे में बंद

हैरत की बात ये है कि युवक ने ना सिर्फ घर में आग लगाई बल्कि उनसे अपने इस अपने छोटे भाई को भी कमरे में बंद कर दिया था। दरअसल अग्निशमन कर्मचारियों ने ये जानकारी दी थी कि एक कमरे से उनको युवक के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर युवक को बाहर निकाला। तब जाकर आस पड़ोसियों और अग्निशमन कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें : धू धू कर जल रहे उत्तराखंड के जंगल, गढ़वाल के 45 और कुमाऊ के 32 स्थानों पर लगी आग