Kempty Falls Mussoorie : उत्तराखंड के कई जिलों के साथ ही देहरादून में भी बारिश का कहर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। भारी बारिश के कारण मसूरी में केंपटी फॉल भयानक रूप में दिखाई दे रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को कैंपटी फॉल से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं । राज्य के अलग-अलग जिलों से लगातार ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है जो नदियों का भयानक रूप दर्शाती हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसी एक तस्वीर मसूरी के कैंपटी फॉल क्षेत्र से सामने आई है । बता दें कि मसूरी के कुछ क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है बारिश होने की वजह से कैंपटी फॉल रौद्र रूप में दिखाई दे रहा है। राहत की बात ये रही कि इससे कुछ नुकसान नहीं हुआ है। बारिश के देखते हुए प्रशासन की टीम ने पहले ही 250 से अधिक पर्यटकों को पहले ही उस स्थान से दूर भेज दिया गया था।
Kempty Falls Mussoorie : कैंपटी फॉल थाना अध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने दी जानकारी
केंपटी फॉल थाना अध्यक्ष नवीन चंद्र जुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की सूचना के बाद तत्काल कैंपटी फॉल में तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया गया था इसके साथ ही फॉल में नहा रहे पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा दिया गया। उन्होंने बताया कि पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण ही कैंपटी फॉल में ज्यादा पानी आ गया है जिसको देखते हुए पहले ही पर्यटकों को आगाह करते हुए सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था।
कैंपटी फॉल पर हर समय रहता है पर्यटकों का जमावड़ा
बता दें कि मसूरी का कैंपटी फॉल क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है जहां सबसे ज्यादा पर्यटक घूमने आते हैं और झरने में नहाते भी हैं । हर साल लाखों की तादात में पर्यटक कैंपटी फॉल के सुंदर दृश्य को निहारने के लिए आते हैं लेकिन देर शाम से मसूरी में हो रही बारिश के कारण झरने का रौद्र रूप देखने को मिला हालंकि गनिमत ये रही की प्रशासन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए पर्यटकों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था जिससे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।