Harish Rawat News : आलाकमान के मरहम के बाद बदले दिखे हरदा के सुर कही ये बात

Harish Rawat News : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सोशल मीडिया पर निकले दर्द पर अब आलाकमान ने मरहम लगा दिया है यही वजह है कि अब हरीश रावत ने मीडिया से ये कह दिया है कि कभी—कभी दर्द बयां करना फायदेमंद होता है।

Harish Rawat News : चुनाव जीतने के लिए कुछ सुधार बेहद जरूरी है

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के दिल्ली में बैठक के बाद सुरों में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां पहले उन्होंने पार्टी के नेताओं के खिलाफ अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की तो वहीं अब उनके सुरों में बदलाव देखने को मिल रहा है। हरीश रावत का कहना है कि चुनाव जीतने के लिए कुछ सुधार बेहद जरूरी है। हरदा ने कहा कि कभी—कभी दर्द बयां करना भी पर्टी के लिए फायदेमंद होता है।

Harish Rawat News : सोशल मीडिया पर जाहिर की थी नाराज़गी

बता दें बीते रोज़ हरदा ने ट्वीटर के जरिए पार्टी के नेताओं के खिलाफ अपनी नाराज़गी खुलकर जाहिर की थी हरदा ने लिखा था की चुनावी रूपी समुद्र में तैरना है लेकिन पार्टी साथ नहीं दे रही है।

ये भी पढ़े : मंत्री ​हरक के इस्तीफे की चर्चा की कहानी में आया नया मोड़, पढ़ें पूरी ख़बर