Harda On BJP : हरदा का भाजपा पर निशाना, कहा— भाजपा ने लोकतांत्रिक, राजनीतिक, संस्कृति को दे दी है तिलांजलि

Harda On BJP : उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार के कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्प्णी को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। हरदा ने लिखा की भाजपा भाजपा ने लोकतांत्रिक राजनीतिक संस्कृति को तिलांजलि दे दी है।

राहुल गांधी के लिए प्रयोग में लाए गए अपशब्दों पर नहीं आश्चर्य

उत्तराखंड में भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर अभद्र टिप्पणी को लेकर राजनीति लगातार गरमा रही है। उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार के कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्प्णी को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। हरीश रावत ने ट्वीट के माध्यम से लिखा की भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति प्रयोग किए गए अपशब्दों पर मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ है भाजपा ने लोकतांत्रिक राजनीतिक संस्कृति को तिलांजलि दे दी है।

Harda On BJP

Harda On BJP : भाजपा को नहीं आता विपक्ष का सम्मान करना

हरदा ने​ आगे लिखा कि विपक्ष और विपक्ष के नेताओं का सम्मान करना तो भाजपा को आता ही नहीं है, आता है तो केवल गाली देना और राहुल गांधी के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है उसे गाली के सिवा कुछ और नहीं कहा जा सकता भारतीय संस्कृति के कथित ध्वजवाहक भाजपा शालीनता व मर्यादा पूर्ण व्यवहार की भारतीय संस्कृति की सरेआम धज्जियां उड़ा रही है जिसकी निंदा की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें : शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर ये बोले गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, पढ़ें पूरी खबर

दुष्यंत कुमार ने की थी राहुल गांधी और केजरीवाल पर टिप्पणी

बता दें कुछ दिन पूर्व भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने बैठक के दौरान राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान का पिल्ला बता दिया था। जिसको लेकर जहां आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है तो वहीं कांग्रेस ने भी सोमवार को भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही उनका पुतला दहन किया।