Harda thanked CM Dhami : हरदा ने सीएम धामी को दिया धन्यवाद, कहा— ये काम और कर दिया तो आऊंगा माला पहनाने

Harda thanked CM Dhami : प्रदेश में वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अब विपक्ष भी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की है साथ ही सोशल मीडिया पर सीएम धामी की तारीफ करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है|

Harda thanked CM Dhami : सीएम धमी की तारीफ करते हुए हरदा ने किया ट्वीट

Harda thanked CM Dhami

Harda thanked CM Dhami : 

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी कर दी है साथ ही अब वृद्धावस्था पेंशन योजना का पति—पत्नी दोनों को ही लाभ मिल सकेगा जिसको लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी सीएम धामी के इस फैसले का स्वागत किया है। हरीश रावत ने सीएम धामी की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए गए एक ट्वीट में लिखा कि आपका यह फैसला स्वागत करने योग्य है इसके साथ ही हरीश रावत ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा कि पुष्कर आपने अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों के पाप कुछ हद तक धोने का काम किया है।

Harda thanked CM Dhami : पाप धोने के लिए नियम को उसी दिन से लागू करें जबसे बंद किया था

यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में यह पेंशन 60 साल से ऊपर के वृद्धों को दिए जाने का निर्णय लिया गया था जिससे कई लोग लाभान्वित हुए थे लेकिन भाजपा की सरकार ने एक पारिवार एक पेंशन का नियम लागू करके हजारों महिलाओं से उनकी पेंशन छीनने का काम किया था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम धामी को सलाह देते हुए कहा की इस नियम को तभी से लागू किया जाए जब से भाजपा ने एक परिवार एक पेंशन नियम लागू किया था।

Harda thanked CM Dhami  : उन्होंने कहा कि यदि आप पाप धोना चाहते हैं तो इस योजना को उसी समय से पुनः प्रारंभ करके एलियन का भुगतान करें। यही नहीं हरदा ने ये भी कहा कि यदी आपने ऐसा किया तो मैं खुद आपको धन्यवाद दूंगा साथ ही माला पहनाने भी आऊंगा।

ये भी पढ़े : इंतजार ​हुआ खत्म, सीएम धामी ने अपने मंत्रियों को बांटे विभाग