Harda Praised CM Dhami : हरदा ने की सीएम पुष्कर की तारीफ, कहा— धामी ने भाजपा की कराई है लड़ाई में वापसी

Harda Praised CM Dhami : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही है लेकिन इसी बीच अब पूर्व सीएम हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की है और कहा कि आगे पुष्कर सिंह धामी अच्छे प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं।

Harda Praised CM Dhami : सीएम पुष्कर के नेतृत्व में अच्छा खेली भाजपा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद अब नेताओं के द्वारा लगातार जीत के दावे किए जा रहे हैं इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस बार कांग्रेस की जीत का दावा किया है और साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ भी की है। हरदा ने कहा कि मैं लड़ाई के प्रारंभिक दौर में समझ रहा था कि हमने भाजपा को लड़ाई से बाहर कर दिया है लेकिन पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की इस लड़ाई में वापसी की है।

Harda Praised CM Dhami : सीएम धामी को हरदा ने दी ये सलाह

यही नहीं हरदा ने ये भी कहा कि 2027 के लिए पुष्कर सिंह धामी एक अच्छे प्रतिद्वंदी साबित होंगे। हरदा ने सीएम धामी को सलाह देते हुए कहा कि जिस तरीके से माहौल भाजपा के विरूद्ध है उससे हत्उत्साहित ना हों और अपने बड़े भाई हरीश रावत से प्रेरणा लें और जो हौंसला रखते हैं वो आगे मैदान भी मारते हैं।

ये भी पढ़ें : एक्टर दीप सिद्धू की प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत, हादसे के समय कार में मौजूद थी गर्लफ्रेंड ‘रीना’