Harda On Loksabha Election : लोकसभा चुनाव में हरीश रावत के चुनाव लड़ने की स्थिति खुद हरीश रावत ने अब स्पष्ट कर दी है। हरीश रावत का कहना है कि वह इस बार भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे जहां से पार्टी उन्हें मैदान में उतारेगी। वहीं जब हरीश रावत से उनकी पसंदीदा लोकसभा सीट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एक समय बाद अपनी पसंद गोंण रखनी पड़ती है और पार्टी की आज्ञा ज्यादा माननी पड़ती है। यही नहीं हरीश रावत ने दावा किया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतने जा रही है क्योंकि जनता भाजपा के सितम से त्रस्त है और अब जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।