Harda Drinking Sugarcane Juice : सड़क किनारे गन्ने के जूस का आनंद लेते दिखे पूर्व सीएम हरदा, बताए ये गुणकारी फायदे

Harda Drinking Sugarcane Juice : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखंड के कई स्थानीय फलों या फिर खाने के बारे में लोगों को जागरुक करते रहते हैं लेकिन इस बार हरीश रावत ने गन्ने के गुणकारी फायदे लोगों को बताए। दरअसल दून से हरिद्वार जाते समय हरीश रावत डोईवाला में एक गन्ने के रस की ठेली पर रुके जहाँ उन्होंने अपने आप को गन्ना मैन बताते हुए गन्ने के गुणकारी फायदों के बारे में बताया। उन्होने कहा कि गन्ना हमारे लिए बहुत लाभकारी है इसके रस से लीवर की बीमारियां तो दूर होती ही है साथ ही कई और अन्य बीमारियों के लिए भी गन्ना लाभकारी है।