Harak Singh Rawat Resignation : मंत्री ​हरक के इस्तीफे की चर्चा की कहानी में आया नया मोड़, पढ़ें पूरी ख़बर

Harak Singh Rawat Resignation : उत्तराखंड में सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा जहां कुछ दिनों पहले पूर्व सीएम हरीश रावत सोशल मीडिया पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। तो वहीं अब कुछ ऐसा ही भाजपा में भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि बीते रोज़ कैबिनेट की बैठक में मंत्री हरक सिंह रावत ने कोटद्वार मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव में रखा था लेकिन सहमति नहीं बनने के कारण मंत्री हरक सिंह रावत नाराज़ हो गए और ये नाराज़गी इतनी बढ़ गई की उन्होंने इस्तीफा देने तक की बात कह डाली।

Harak Singh Rawat Resignation : मान गए हैं मंत्री हरक सिंह रावत

​जिसके बाद जब मीडिया ने सच जानने की कोशिश की तो सभी मंत्री मीडिया के सवालों से बचते दिखे हालंकि बाद में विधायक उमेश शर्मा कांव ने हरक सिंह रावत से मुलाकात के बाद कहा कि मंत्री हरक सिंह रावत इस्तीफा नहीं दे रहे हैं और उनकी मेडिकल कॉलेज की बात पर भी जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

ये बी पढ़े : हरदा के खिलाफ कांग्रेस मंत्री ने की नारेबाजी और फिर, कार्यकर्ताओं ने कूट डाला