Harak Singh Rawat Latest News : हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने की ख़बरों के बीच अब भाजपा ने हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया है जिससे आहत हरक सिंह रावत का दर्द मीडिया के सामने जमकर छलका।
Harak Singh Rawat Latest News : मुझसे बिना बात किए भाजपा ने इतना बड़ा फैसला ले लिया
मीडिया के सामने रोते हुए हरक सिंह रावत ने कहा कि मुझे केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मिलने के लिए बुलाया था और ट्रैफिक के चलते मुझे थोड़ा विलंभ हो गया। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर चली ख़बरों ने हवा पकड़ ली जिसके कारण बिना कुछ सोचे ही भाजपा ने मुझे बर्खास्त कर दिया। हरक का कहना है कि भाजपा ने एक बार भी मुझसे बात नहीं की और बिना बात किए ही इतना बड़ा फैसला ले लिया।
Harak Singh Rawat Latest News : पार्टी पर टिकटों के लिए दबाव बना रहे थे हरक—सीएम
वहीं हरक को बर्खास्त करने को लेकर सीएम पुष्कर अलग ही तर्क देते दिखाई दे रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हरक सिंह रावत टिकटों को लेकर पार्टी पर दबाव बना रहे थे। सीएम ने कहा कि भाजपा की अलग ही पॉलिसी है की एक परविार से एक ही इंसान को टिकट मिलता है लेकिन हरक सिंह रावत अपने साथ ही अपने परिवार वालों के लिए भी टिकट के लिए पार्टी पर दबाव बना रहे थे यही वजह है कि उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है।
ये भी पढ़े : कोरोना वैक्सीन की पहेली डोज लगने के बाद वापस आई शक्स की खोई आवाज