Girl Refuses To Give Kanyadan : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हुई आईएएस और आईपीएस अफसर की शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई जब महिला आईएएस ने अपनी शादी में कन्यादान कराने से इनकार कर दिया। आईएस तपस्या ने कन्यादान से इनकार करते हुए अपने पिता से कहा कि मैं दान की चीज नहीं हूं, आपकी बेटी हूं यह कहकर तपस्या में शादी की बाकी सारी रस्में निभाई लेकिन कन्यादान से अपने आप को और इस शादी को दूर रखा।
Girl Refuses To Give Kanyadan : तपस्या की बात सुनकर परिवारजन खुश
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हुई इस शादी में दोनों पक्षों के रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए शादी के दौरान दुल्हन तपस्या ने अपने पिता से कन्यादान ना करने की बात कही। खास बात यह है कि तपस्या की इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग खुश हो गए परिवार वालों का कहना है कि बेटी हमेशा पूरे परिवार की खुशी का ख्याल रखती है फिलहाल उसकी ख़ुशी ही हमारी खुशी है।
Girl Refuses To Give Kanyadan : क्या कहते है तपस्या के पति
तपस्या के पति आईएसएस गर्वित का इस विषय में एक कहना है कि क्यों किसी लड़की को शादी के बाद पूरी तरीके से बदलना पड़ता है । चाहे मांग भरने की बात हो या फिर कोई ऐसी परंपरा जो कि सिद्ध करे कि लड़की शादीशुदा है । इस तरह की मान्यताओं को हमें धीरे-धीरे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए ।
ये भी पढ़े : जाने कैसे एक चॉकलेट ने महिला को बनाया लखपति