Girl Hit By High Tension : ब्रह्मपुरी क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर सात वर्षीय बच्ची बुरी तरह झुलस गई। बताया जा रहा है कि बच्ची का परिवार यहां किराये पर रहकर मजदूरी करता है। बाजार चौकी इंचार्ज सनोज कुमार ने बताया कि मूलरूप से शहजहांपुर निवासी परिवार ब्रह्मपुरी में किराये पर रहता है। यहां उनकी सात साल की बेटी मोहिनी सुबह उठी और छत पर चली गई। छत के पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। अचानक वह हाईटेंशन लाइन के करेंट की चपेट आ गई। तेज झटका लगने की आवाज आई तो बच्ची के परिजन छत पर पहुंचे। वहां वह बेहोश थी। उसे 108 एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।