Ganesh Godiyal On Rain App : मंत्री धन सिंह रावत के बारिश ऐप पर विपक्ष ने चुटकी लेनी की शुरू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात

Ganesh Godiyal On Rain App : उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री धन सिंह रावत के एप्लीकेशन के जरिए बारिश को कम ज्यादा करने के बयान पर अब विपक्ष ने चुटकी लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री धन​ सिंह पर कटाक्ष करते हुए कही ये बात

Ganesh Godiyal On Rain App : बयान को लेकर मांगनी चाहिए माफी

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का दौर लगातार जारी है जिसपर चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश के आपदा प्रबंधन मंत्री धन सिंह रावत ने कुछ दिनों पहले मीडिया के सामने ऐसा बयान दिया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है और अब विपक्ष भी उनकी चुटकी लेने से बाज़ नहीं आ रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गादियाल ने मंत्री धन सिंह रावत के बारिश को कम या ज्यादा करने वाले बयान को लेकर कहा कि उन्हें मीडिया के सामने इस तरह का बयान देने से पहले सवाल को समझना चाहिए था और समझकर ही जवाब देना चाहिए था। गणेश गोदियाल ने आगे कहा कि धन सिंह रावत को एक झूठ को छुपाने के लिए आगे सौ झूठों का सहारा लेना पड़ेगा।
गणेश गोदियाल ने कहा कि ऐसा कोई एप्लिकेशन सर्टिफाइड नहीं है जो बारिश को कम ज़्यादा कर सके। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि मंत्री धन सिंह रावत को अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए ।

ये भी पढ़ें : Aerial Survey By CM Pushkar : पिथौरागढ़ आपदाग्रस्त क्षेत्र का सीएम पुष्कर ने किया हवाई सर्वेक्षण, आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर की आर्थिक मदद

बारिश को ऐप के जरिए कम ज्यादा कर सकते हैं—धन सिंह

आपदा प्रबंधन मंत्री धन सिंह रावत के इस बयान को लेकर उनको सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। मंत्री धन सिंह रावत से लोग बयान में मंत्री द्वारा जिक्र किए गए ऐप के बारे में कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। दरहसल बीते रोज़ मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आपदा प्रबंध मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अब तो एक ऐसा ऐप आ रहा है जो बारिश को कम ज्यादा या आगे पीछे भी कर सकता है और भारत सरकार को मैं वो प्रोजेक्ट जल्द ही दिखाने वाला हूं और केन्द्र सरकार यदी उसे अनु​मति देती है तो कई राज्यों के लिए ये अच्छा हो सकता है।

ये भी पढ़ें : Dhan Singh Rawat