प्रदेश में लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाएं, अब तक इतने मामले आ चुके है सामने

उत्तराखंड बनाग्नि अपडेट

अब तक प्रदेश में वनाग्नि की 1038 घटनाएं आई सामने

1385 हेक्टेयर जंगल जलकर हो चुके हैं खाक

बुधवार को वनाग्नि की घटनाओं में कुछ कमी की गई दर्ज

बीते 24 घंटे में 40 मामले आए हैं सामने

जिनमें करीब 70 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में

बीते दिन गढ़वाल मंडल में वनाग्नि की 13 घटनाएं

कुमाऊं मंडल में 25 और वन्यजीव क्षेत्रों में दो घटनाएं आई है सामने

इसमें कुल 69.73 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट मे

उधर, छह से आठ मई के बीच गढ़वाल वन प्रभाग में वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद से 44,600 लीटर पानी का किया गया छिड़काव

वनाग्नि के मामलों में अब तक वन विभाग ने 417 वन अपराध किए हैं दर्ज

जिनमें अज्ञात के खिलाफ 356, ज्ञात के खिलाफ 61 मामले शामिल हैं।

इनमें नामजद आरोपियों की संख्या 75 है। नौ मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।