Flower Show In Raj Bhavan : राजभवन में आज से शुरू हुई पुष्प प्रदर्शनी, दूर—दूर से दीदार के लिए पहुंच रहे लोग

Flower Show In Raj Bhavan : उत्तराखंड राजभवन में आज से दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयो​जन किया जा रहा है जिसमें दूर—दूर से लोग प्रदर्शनी का दीदार करने के लिए राजभवन पहुंच रहे हैं। पुष्प प्रदर्शनी में सुंदर फूलों की प्रदर्शनी के साथ ही पहाड़ी उत्पादों को भी शामिल किया गया है जो खासा लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।

Flower Show In Raj Bhavan : 9 मार्च तक आयोजित होगी पुष्प प्रदर्शनी

उत्तराखंड राजभव में आज से दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया है जिसमें कई प्रजातियों के फूलों को सजाया गया है। इन आलौकिक फूलों का दीदार करने के लिए दूर—दूर से लोग राजभवन पहुंच रहे हैं और सुंदर फूलों के साथ फोटो ​क्लिक करवाते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि पुष्प प्रदर्शनी कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 12 बजे से की गई जो शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।

Flower Show In Raj Bhavan : विभिन्न प्रजाति के फूलों का प्रदर्शनी में किया जा रहा प्रदर्शन

बता दें कि राजभवन में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 8 मार्च से 9 मार्च तक किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रजाति देखने को मिल रही है। बता दें पुष्प प्रदर्शनी हर साल राजभवन में आयोजित की जाती है जिसमें दूर—दूर से लोग विभिन्न प्रजाति के फूलों का दीदार करने के लिए राजभवन पहुंचते हैं।

ये भी पढ़े : गुुस्से से लाल गोलमटोल पांडा का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल