Malaika – Arjun Breakup : बीते कुछ दिनों से मलाइका अरोड़ा और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थी। वहीं इन सभी खबरों पर ब्रेक लगाते हुए अर्जुन कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। बता दे हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा और अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमेंउन्होंने लिखा कि इन अफवाओं की कोई जगह नहीं है, सुरक्षित रहिए, सभी के अच्छे रहने की दुआ करता हूं, सभी को प्यार ….
Malaika – Arjun Breakup : जब बहन रिया के घर पहुचें थे अर्जुन
अर्जुन कपूर और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें तब और भी ज्यादा पुख्ता हो गई थी जब अर्जुन कपूर अपनी बहन रिया के घर डिनर करने गए थे और अपनी लेडी लव से नहीं मिले थे। दरअसल अर्जुन कपूर की बहन रिया कपूर का घर मलाइका के घर के पास ही है और अर्जुन कपूर का अपनी बहन के घर जाकर मलाइका से ना मिलना एक सवाल खड़ा करता है कि क्या अब इन दोनों में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है या फिर समय कम होने के कारण अर्जुन कपूर मलाइका से नहीं मिल पाए।
Malaika – Arjun Breakup : इन दिनों मलाइका है बहुत दुखी
खबर यह भी मिल रही है कि बीते कुछ दिनों से मलाइका अपने घर से बाहर नहीं निकल रही है और ना ही अर्जुन कपूर उनसे मिलने गए हैं । बताया जा रहा है कि मलाइका इन दिनों काफी दुखी है और वह दुनिया से कुछ समय के लिए दूर रहना चाहती है अब सच क्या है यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।
ये भी पढ़े : उबासी लेने के होते हैं कई फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान