Entertainment News Trending : बॉलीवुड की फिल्म गंगूबाई बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कमाल दिखा रही है। यह फिल्म कलेक्शन के रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। आपको बता दें गंगूबाई फिल्म ने पहले दिन की कमाई करने के बाद पहले वीकेंड पर भी खास कमाल दिखाया है। जानकारी के मुताबिक गंगूबाई ने पहले दिन 10.50 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।
गंगूबाई फिल्म ने की 29 करोड़ से अधिक की कमाई

जबकि इस वीकेंड कलेक्शन पर भी गंगूबाई फिल्म 29 करोड़ से अधिक की कमाई की है।शुक्रवार को इस फिल्म का कलेक्शन 10.50 करोड़ रहा था शनिवार को 13. 32 करोड़ रविवार को 15. 30 की यानी कुल मिलाकर इस फिल्म का कलेक्शन 39 करोड़ तक पहुंच गया अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में काफी अच्छी खासी कमाई करेगी। हैरानी की बात यह है कि यह फिल्म भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छी खासी कमाई कर रही है।
Entertainment News Trending : मोनी रॉय और टाइगर श्रॉफ का नया गाना रिलीज़

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोनी रॉय अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। कभी वह अपनी हनीमून और फैमिली फंक्शन की तस्वीरें शेयर करती है तो कभी वह अपने साड़ी लुक से इंस्टाग्राम पर जलवा बिखेरती है। वही अब मोनी रॉय एक बार फिर से अपने फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आई है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मशहूर एक्ट्रेस मोनी रॉय का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। गौर करने वाली बात यह है कि मोनी के इस नए म्यूजिक वीडियो में मोनी रॉय के साथ बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं।खास बात यह है टाइगर और मोनी बड़े पर्दे पर पहली बार साथ नजर आ रहे हैं और यह जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद भी आ रही है। बता ते चले की ये म्यूजिक वीडियो एक पंजाबी गाना है जिसका नाम पूरी गाल बात है। आप शयद यकीं नहीं करेंगे लेकिन इस पंजाबी गाने को बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने गाया है टाइगर ने इस बात का खुलासा करते हुए यह बात बताई है कि इस पंजाबी गाने को गाना टाइगर श्रॉफ की जिंदगी का सबसे चुनौतीपूर्ण काम था। बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस गाने के रिलीज होने की जानकारी देते हुए लिखा कि यह मेरी जिंदगी की सबसे चल्लेंजिंग चीज थी मेरा पंजाबी गाना आप लोग बताइए कैसा है ?
Entertainment News Trending : अभिताभ बच्चन की तबियत बिगड़ी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है और इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है कि दिल की धड़कन बढ़ गई है चिंता हो रही है उम्मीद है कि सब ठीक होगा आपको बता दें जैसे बिग बी का ये ट्वीट सामने आया उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ गई हालांकि अब उनकी तबीयत कैसी है इस बात की जानकारी कुछ नहीं मिल पाई है लेकिन फैंस लगातार यही प्रार्थना कर रहे हैं कि बिग बी जल्द स्वस्थ हो जाए।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महानायक अमिताभ बच्चन की उम्र 80 साल है और वह इतनी उम्र में भी काफी मेहनत करते हैं अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव भी रहते हैं। हाल के दिनों में अमिताभ बच्चन कोरोना की चपेट में आई थी लेकिन उन्होंने अपने हौसले से कोरोना को हरा दिया। वहीं अमिताभ के फैंस यही प्रार्थना कर रहे हैं कि कोरोना की तरह अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत भी जल्द सही हो जाए और वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने फैंस को इंटरटेन करें।
Entertainment News Trending : कंगना और पायल रोहतगी की तीखी बहस

बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ने अपने नए शो लॉक अप से छोटे पर्दे पर एंट्री ली है। बता दें कि इस शो के प्रोमोज देखकर ऐसा लग रहा है कि ये शो काफी कॉन्ट्रोवर्सी भरा होने वाला है।दरअसल हाल ही में इस शो का एक नया प्रोमो रिलीज़ किया गया है खास बात ये है कि इस प्रोमो में शो की होस्ट कंगना और कंटेस्टेंट पायल रोहतगी के बीच बहस बाजी हो रही है। इस बहसबाज़ी को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह शो बहुत रोमांचक और कंट्रोवर्शियल होने वाला है।बता दें जब से कंगना का लॉकअप शो लॉन्च हुआ है तभी से वह चर्चा का विषय बन गया है। पायल रोहतगी से पहले कंगना की बबीता फोगाट से भी बहस बाज़ी होगी थी। दरअसल हुआ कुछ ये थे की कंगना ने बबिता से ये पूछा था की आपपर आरोप है कि आपने कुश्ती के मैदान में अपने दिमाग का सदुपयोग करके काफी नाम कमाया लेकिन राजनीति में आप कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। इस पर बबीता फोगाट भड़क गई और उन्होंने कंगना से कहा कि जो आप मुझपर आरोप लगा रही है वो सरासर गलत है।
Entertainment News Trending : कच्चा बादाम फेम सिंगर भुबन बड्याकर हुए हादसे का शिकार

कच्चा बादाम गाने से मशहूर हुए सिंगर भुबन बड्याकर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बीते सोमवार को भुबन बड्याकर एक हादसे का शिकार हो गए और इस हादसे में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटे भी आई है। जानकारी के मुताबिक भुबन बड्याकर को पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।खबर कुछ ऐसी है कि जिस दौरान भुबन बड्याकर का एक्सीडेंट हुआ उस समय वह सेकंड हैंड कार चलाना सीख रहे थे और इसी समय कुछ ऐसा हुआ कि उनकी कार हादसे का शिकार हो गई और उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं ।बताते चलें कि कच्चा बादाम गाना गाकर मशहूर हुए भुबन बड्याकर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुरालगुरी गांव के रहने वाले हैं।भुबन के घर में पत्नी दो बेटे और एक बेटी है। दरअसल पहले भुवन पहले मूंगफली बेच कर अपना गुजारा किया करते थे लेकिन सोशल मीडिया पर जब से उनका कच्चा बादाम गाने का वीडियो वायरल हुआ है तब से वह सुर्खियों में छा गए हैं।
ये भी पढ़े : सामने आई फरहान और शिबानी की शादी की अनदेखी तस्वीरें , एक दूसरे की आँखों में खोई जोड़ी