Dr Nidhi Uniyal Resignation : डॉ निधि उनियाल इस्तीफे मामले में सीएम धामी ने दिए जाँच के आदेश

Dr Nidhi Uniyal Resignation : दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ निधि उनियाल के इस्तीफे मामले में अब प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानांतरण स्थगित करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जांच के लिए कमेटी बनाने के लिए भी कहा है।

Dr Nidhi Uniyal Resignation : क्या है पूरा मामला

बीते गुरुवार को दून मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर निधि उनियाल ने उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए निधि उनियाल ने यह कहा कि स्वास्थ्य सचिव की पत्नी ने उन्हें घर बुलाकर उनकी काफी बेज्जती की और इसलिए वह अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं।

Dr Nidhi Uniyal Resignation : डॉ निधि ने बताया पूरा मामला

बताते चले कि डॉ निधि उनियाल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वरिष्ठ फिजीशियन और एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर कार्य कर रही थी । निधि उनियाल ने बताया कि बीते गुरुवार को जब वह अपनी ओपीडी में मरीजों को देख रही थी तो उन्हें अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर पंकज पांडे की पत्नी की जांच करने के लिए उनके घर जाने को कहा। प्रशासन के कहने पर निधि स्वास्थ्य सचिव के घर अपने 2 स्टाफ मेंबरों के साथ गई। डॉ निधि n बताया कि उन्होंने स्वस्थ सचिव की पत्नी की जांच करने के बाद परामर्श दिया और ब्लड प्रेशर जांचने की भी बात कही। डॉ निधि ने आगे जानकारी दी कि वह बीपी मशीन बाहर कार में ही भूल गई थी जिसे लेने के लिए उन्हें उन्होंने अपने स्टाफ को भेजा ।

Dr Nidhi Uniyal Resignation : और फिर डॉक्टर ने दे दिया इस्तीफा

Dr Nidhi Uniyal Resignation :

Dr Nidhi Uniyal Resignation :

Dr Nidhi Uniyal Resignation : आरोप यह लगाया गया है कि जब स्टाफ बीपी की मशीन लेने गया तो सचिव की पत्नी नाराज हो गई और मोबाइल फोन पर डॉ निधि के बारे में गलत बाते बोली ।बताया जा रहा है इस बात को लेकर दोनों में बहस भी हुई और फिर जब यह बात अस्पताल प्रशासन तक ये बात पहुंची तो प्रशासन ने निधि को सचिव की पत्नी से माफी मांगने के लिए कहा जबकि निधि का कहना है क्योंकि कोई गलती नहीं थी तो वह माफी क्यों मांगे। इसके बाद डॉक्टर निधि ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया ।

ये भी पढ़े : बनबसा में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे सीएम पुष्कर, जनसभा को संबोधित कर करेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत