DPL के फाइनल में फूड वॉरियर्स की शानदार जीत, टैक्स फ्लिकर को 22 रनों से हराकर जीती ट्रॉफी

1 दिसंबर से शुरू हुए डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग 2.0 के फाइनल में फूड वॉरियर्स ने टैक्स फ्लिकर्स को 22 रनों से मात देकर आखिरकार ट्रॉफी अपने नाम की। बता दें कि DPL 2.0 में 9 फ्रेंचाइजी (रॉयल स्पोर्ट्स, टैक्स फ्लिकर, फूड वॉरियर्स, ऊर्जा पावर पैंथर, सचिवालय सुपर किंग्स, एग्रीकल्चर सुपरवॅारियर, जल जेबी ब्रेव्स, सिडकुल राइजिंग स्टार, एजुकेशन सुपर जायन्ट्स) की टीमों ने हिस्सा लिया था, इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्तराखंड के लगभग 300 राज्य एवं केंद्र के कर्मचारियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिनको दिनांक 21-11-23 को ऑनलाइन ऑक्शन के माध्यम से उपरोक्त टीम ओनर्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। प्रत्येक टीम ओनर ने तीन आइकॉन प्लेयर एवं आक्शन से 17 प्लेयर को खरीदा था। प्रतियोगिता में इस बार की थीम मातृशक्ति से प्रेरित थी। जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी की जर्सी पर उनकी माता जी का नाम अंकित था। पूरी प्रतियोगिता में कुल 39 मैच खेले गए जो कि देहरादून के राजीव गांधी अंतर्रराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड, आर्यन क्षेत्रीय क्रिकेट ग्राउंड एवं महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए। प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका में बीसीसीआई लेवल अंपायर्स ने अपना सहयोग दिया था। सभी मैचेज का सीधा प्रसारण सेट स्पोर्ट्स पर किया गया था। प्रतियोगिता में सभी टीम्स को आठ मैचेस खेलने का अवसर प्राप्त हुआ था, जिसमें से टॉप 4 टीम के मध्य सेमीफाइनल एवं टॉप 2 टीम्स के मध्य फाइनल मैच खेला गया था। फाइनल में टैक्स फ्लिकर और फूड वॉरियर्स ने अपना स्थान बनाया गया। जिसमें की टैक्स फ्लिकर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। फूड वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों की चुनौती टैक्स फ्लिकर के सामने प्रस्तुत की। इस मुकाबले को फूड वॉरियर ने 22 रनों से जीत कर डीपीएल 2.0 की ट्रॅाफी पर कब्जा किया।

 

फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच सोहन रहे। प्रतियोगिता में फूड वॉरियर के मृणाल रावत ने पूरे टूर्नामेंट में 383 रन एवं 19 विकेट हासिल किये। इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टूर्नामेंट का मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर एवं बेस्ट बैट्समैन (383रन) के पुरस्कार से नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन में श्रीमती निवेदिता कुकरेती (आईपीएस), डीआईजी हेडक्वार्टर, एडिशनल सेक्रेटरी होम, बीना भट्ट निदेशक संस्कृति विभाग, श्री संतोष बडोनी डीसीडीसीयू के मुख्य संरक्षक, श्री विपिन बलूनी निदेशक बलूनी स्कूल, डॉक्टर मोहम्मद अकरम एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ मैत्री एसोसिएट प्रोफेसर भगवान दास यूनिवर्सिटी, श्री संदीप गुप्ता डायरेक्टर संदीप सर दून डिफेंस अकादमी ने खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया एवं डीसीडीसीयू बोर्ड व डीपीएल कमेटी को उनके सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अन्त में डीसीडीसीयू के अध्यक्ष श्री राकेश जोशी जी ने अपने सम्बोधन में विजेता टीम फूड वॉरियर्स के कप्तान प्रशान्त बिष्ट सहित सभी खिलाड़ियों, ग्राउन्ड्समैन, कमेन्टेटर्स, पीआरडी के जवान, अम्पायर आदि सभी को धन्यवाद् अदा किया। एवं श्री अनिल नेगी (कमिश्नर डीपीएल 2.0) जी को डीपीएल 2.0 के अत्यन्त सफल आयोजन के लिए दिल से धन्यवाद अदा किया गया और आशा व्यक्त की गई कि अगले साल होने वाले डीपीएल 3.0 के लिए भी सभी का साथ एवं सहयोग मिलता रहेगा।