Dinanath Saluja Died : राजधानी देहरादून से आज एक बहुत दुखद खबर सामने आई। खबर है कि देहरादून के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रहे दीनानाथ सलूजा का निधन हो गया। आपको बता दे कि दीनानाथ सलूजा वो नाम है जिसने देहरादून के विकास के लिए बहुत से ऐसे काम किया है जिन्हे भुलाया नहीं जा सकता है। ऐसे में आज उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या मे लोग उन्हें श्रद्धांजलि दें रहे हैं
कांग्रेस के नेता प्रदीप जोशी अपना दुःख प्रकट करते हुए कहा कि बहुत दुखद —– देहरादून की शान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आदरणीय दीनानाथ सलूजा जी हमारे साथ नहीं रहे,एक युग का अंत —-। विनम्र श्रद्धांजलि
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सलाहकार सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि -देहरादून नगर पालिका के 80( 1980) के दशक में अध्यक्ष व नेशनल न्यूज़ एजेंसी के स्वामी ,कई सामाजिक संस्थाओं से ,दयाल बाग के सेवा कार्यों को समर्पित ,हर पल ज़रूरत मंद लोगों के तन मन व धन से सहायता को तत्पर श्री दीना नाथ सलूजा का अतिदुःखद समाचार प्राप्त हुआ है ।देहरादून ही नही पहाड़ के कई लोगों ने अपना एक सहारा खो दिया है ।उनका देहरादून के सामाजिक ,साहित्यिक व सांस्कृतिक जगत में अपूर्व योगदान रहा ।उनकी अपूरणीय क्षति का शून्य भरा जाना असम्भव है ।