Dhami neighbor : मामला हल्द्वानी का है जहां परीक्षा देने पहुंचे छात्र ने ना सिर्फ गलती की बल्कि गलती पकड़ी जाने पर खुद को मुख्यमंत्री धामी का पड़ोसी बताया। आपको बता दें हल्द्वानी के एमबीबीएस कॉलेज में एक छात्र परीक्षा देने पहुंचा था और उसके साथ नकल की पर्ची थी। लेकिन जब टीचर को उस पर शक हुआ और उस टीचर ने छात्र को रोका तो छात्र ने कहां कि “धामी जी का पड़ोसी हूं ! समझ लेना।
बताया जा रहा है कि यह कहने के बाद छात्र शांत नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षाएं चल रही थी और सुबह वाली शिफ्ट में पॉलिटिकल साइंस का एग्जाम था सभी छात्र परीक्षा देने पहुंच रहे थे और टीचर छात्रों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच खुद को धामी जी का पड़ोसी बताने वाला छात्र वहां पहुंचा और जब टीचरों ने उसकी चेकिंग की और पर्ची पकड़ी गई। पर्ची पकड़ी गई तो उसने टीचरों को धमकी देते हुए यह कहा कि वह धामी जी का पड़ोसी है समझ लेना।
आपको बता दें कि छात्र की इस बात पर पहले तो टीचर शांत रहे लेकिन जब छात्र ने ज्यादा मनमानी दिखाई तो टीचरों ने उसे जमकर फटकार लगाई जिसके बाद छात्र का रोब कुछ ढीला पड़ा , जिसके बाद टीचरों ने उसे एग्जाम देने भेज दिया।