Dhami Government Tablet Decision : स्कूली बच्चों को टेबलेट नहीं पैसे देगी धामी सरकार, प्रिंसिपल कराएंगे टेबलेट की व्यवस्था

Dhami Government Tablet Decision : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्कूली बच्चों को टेबलेट देने की योजना में अब आचार संहिता के चलते परिवर्तन किया गया है। सीएम पुष्कर ने कहा कि अब बच्चों को टेबलेट नहीं बल्कि बच्चों के खाते में सरकार पैसे ट्रांसफर करेगी।

Dhami Government Tablet Decision : स्कूलों के ​प्रिंसीपल कराएंगे टेबलेट की व्यवस्था

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वकांशी योजना बच्चों को टेबलेट देने को लेकर अब सरकार ने योजना में थोड़ा परिवर्तन कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुछ ही दिनों में आचार संहिता लगने वाली है अब ऐसे में सरकार बच्चों के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर करेगी और अब स्कूलों के प्रिंसिपल ही टेबलेट की व्यवस्था कराएंगे।

Dhami Government Tablet Decision : सीएम पुष्कर ने टेबलेट देने की घोषणा की थी

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूलों के बच्चों को टेबलेट देने की घोषणा की थी लेकिन अब आचार सहिता लगने के कारण बच्चों के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

ये भी पढ़े : आज से विजय संकल्प यात्रा के जरिए हुंकार भरेगी भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे शुरूआत