Devasthanam Board Celebrations : देवस्थानम बोर्ड भंग के फैसले का तीर्थ पुरोहितों ने किया स्वागत, सीएम पुष्कर का जताया आभार

Devasthanam Board Celebrations : देवस्थानम बोर्ड को लेकर लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का ऐलान कर दिया है जिसके बाद से ही तीर्थ पुरोहितों में खुशी की लहर है।

Devasthanam Board Celebrations : सीएम पुष्कर का ये है ऐतिहासिक फैसला

 

देवस्थानम बोर्ड भंग करने को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने इसे सीएम पुष्कर सिंह धामी का ऐतिहासिक फैसला बताया है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड के रूप में जो काला कानून पूर्ववर्ती सरकार ने तीर्थ पुरोहितों और सनातन धर्म पर थोपा था उसे आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वाहा कर दिया है जिसके लिए हम सीएम पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करते है।

Devasthanam Board Celebrations : तीर्थ पुरोहितों ने सीएम पुष्कर का जताया आभार

बता दें त्रिवेन्द्र शासनकाल में देवस्थानम बोर्ड का गठन 27 नवम्बर 2019 को किया गया था जिसके बाद से ही लगातार तीर्थ पुरोहितों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था लेकिन अब सीएम पुष्कर सिंह धामी के द्वारा देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के बाद तीर्थ पुरोहितों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले को ऐतिहासिक करार देे हुए इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद अदा किया है।

ये भी पढ़े : तीर्थ पुरोहितों की मांग को सीएम पुष्कर ने किया पूरा, देवस्थानम बोर्ड भंग करने का किया ऐलान