Delta variant in uttarakhand : उत्तराखंड में लगातार पैर पसार रहा डेल्ट वेरिएंट, पिथौरागढ़ के बाद अब यहां मिला मरीज

Delta variant in uttarakhand : उत्तराखंड के कुमाऊँ में डेल्टा वेरिएंट की दस्तक के बाद अब गढ़वाल क्षेत्र में भी डेल्टा वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। सोमवार को पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के कोटद्वार में एक डेल्टा वेरिएंट केस की पुष्टी हुई है जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

उत्तराखंड में जहां कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही थी तो वहीं पिथौरागढ़ में कोरोना वेरिएंट के केस मिलने से एक बार फिर उत्तराखंड खौफजदा हो गया था और अब गढ़वाल क्षेत्र में भी कोरोना वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। बता दें पौड़ी जिले के कोटद्वार में कोरोना वेरिएंट का एक केस सामने आया है जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वस्थ्य विभाग की टीम द्वारा केस को गंभीरता से लेते हुए त्वरित इलाज शुरू कर दिया गया है। बता दें इससे पहले कुमाऊँ क्षेत्र के पिथौरागढ़ जिले में तीन लोगों में डेल्टा वेरिएंट की पुष्टी हुई थी जिनका उपचार जारी है।

कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी संभावित खतरे को लेकर राज्य ​सरकार किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतना चाहती जिसको देखते हुए प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की समय अवधि को बढ़ा दिया गया है। मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू द्वारा सोमवार को आदेश जारी करते हुए कोरोना कर्फ्यू को सात सितंबर सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कोरोना कर्फ्यू की समय अवधि 31 अगस्त सुबह 6 बजे तक खत्म होने वाली थी जिसको बढ़ाकर अब 7 सितंबर कर दिया गया है। कोरोना कर्फ्यू के नियमों में किसी प्रकार की रियायत नहीं दी गई है बल्कि सभी नियम यथावत रहेंगे। ​

ये भी पढ़ें : Kabutarbaz Gang : देहरादून एसटीएफ की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय कबूतरबाज गैंग का किया पर्दाफाश

Delta variant in uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना के आंकड़े

उत्तराखंड में कोरोना के आंकड़ों की​ स्थिति पर नज़र डाली जाए तो उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38 नए केस सामने आए थे जिनको आइसोलेशन में भेज दिया गया है इसके साथ ही प्रदेश में सोमवार को कोरोना से 1 मरीज की मौत भी हुई की लेकिन राहत देने वाली ख़बर ये रही की 16 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हांसिल की। प्रदेश में मौजूदा समय में कोरोना के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में अभी भी कोरोना के 356 एक्टिव केस मौजूद हैं जिनका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें : SARS-CoV-2 Delta variant