Dehradun SSP : देहरादून के नए पुलिस कप्तान ने संभाला अपना कार्यभार, गिनाईं ये प्रा​थमिकताएं

Dehradun SSP : उत्तराखंड शासन द्वारा उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट शनिवार को जारी की गई थी जिसमें देहरादून की कमान अब कुम्भ मेला एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी को सौंप दी गई है जिसके बाद रविवार को खण्डूरी ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

उत्तराखंड शासन द्वारा शनिवार को 20 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया था और इसी क्रम में देहरादून के नए एसएसपी के रूप में जन्मेजय खण्डूरी सेवाएं देंगे जबकि योगेन्द्र सिंह रावत को अब हरिद्वार जिले की कमान सौंप दी गई है। वहीं रविवार को जन्मेजय खण्डूरी ने देहरादून के नए एसएसपी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए पब्लिक ओरिएंटेड पुलिसिंग

मीडिया के सामने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी देते हुए खण्डूरी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए पब्लिक ओरिएंटेड पुलिसिंग करना है। उन्होंने कहा कि उनके निर्देशन में देहरादून पुलिस जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए हर समय उपलब्ध रहेगी जिसके लिए प्रतिदिन रात्रि में एक राजपत्रित अधिकारी को नियुक्त किया जायेगा जो रात्रि के समय भी पीड़ित व्यक्ति की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।/

ये भी पढ़ें : Uttarakhand IPS Transfer : उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, जन्मेजय खण्डूरी बने देहरादून के नए कप्तान

Dehradun SSP : थाना चौकियों में भी पब्लिक ओरिएंटेड पुलिसिंग को बढावा दिया जायेगा

उन्होंने कहा कि पुलिस के पास आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जायेगा और यह प्रयास रहेगा की पीड़ित व्यक्ति को हर हाल में सहायता उपलब्ध हो सके। एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी ने कहा कि थाना चौकियों में भी पब्लिक ओरिएंटेड पुलिसिंग को बढावा दिया जायेगा, जिससे लोगों के मन में थाना चौकियों के प्रति विश्वास बढ़े साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में बातचीत करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों को सामूहिक प्रयास करने होंगे तभी एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सकेगी, इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाएगी और उसके अनुरूप यातायात का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।