Dehradun Crime Breaking : दून से बड़ी खबर, दोस्त ने दोस्त पर किया चाकू से वार, मौके पर पहुची पुलिस

Dehradun Crime Breaking : देहरादून में अपराध काफी हद्द तक बढ़ रहा है , ताजा मामला राजधानी देहरादून से है जहां थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत स्मितनगर विंग नंबर 5 में किसी बात पर दोस्त ने दोस्त के गले पर चाकू से वार कर दिया. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी दो युवकों को हिरासत में ले लिया. बता ते चले कि अभी इस मामले में

घायल युवक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस घटना के संंबंध में अग्रिम कार्रवाई में जुटी है. जानकारी के मूताबिक शुक्रवार की दोपहर को स्मितनगर विंग नंबर 5 में बॉबी सूद, वीके और दीपू साथ में बैठकर शराब पी रहे थे. शराब पीने के बाद बॉबी सूद और वीके में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और कहासुनी इतनी बढ़ गई कि वीके ने बॉबी के गले पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गया.स्थानीय लोगो ने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने घायल बॉबी को दून अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. थाना प्रेमनगर प्रभारी दीपक रावत ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है.