Dehradun Breaking : क्या ? पति के कहने पर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, मामला दर्जराजधानी देहरादून से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा है कि आपको बता दें, कि यहां नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पड़ोसी से जबरन दुष्कर्म कराने और अन्य उत्पीड़न को लेकर पत्नी से पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी है कि फरवरी 2018 में उसका निकाह सहारनपुर निवासी व्यक्ति से हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज लाने की मांग करते उसका उत्पीड़न करने लगे। जबकि, शादी से पहले पति ने अपना बड़ा कारोबार बताया। महिला का आरोप है कि पति ने एक दिन पड़ोसी नफीस को बुलाया। उससे जबरन पत्नी से दुष्कर्म कराया। महिला ने इसका विरोध किया तो बंधक बनाकर रखा। महिला किसी तरह वहां से निकलकर अपने मायके आई। फिर पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि उसके मासूम पुत्र की भी ठीक से देखभाल नहीं की गई। उल्टा महिला को ससुराल चलने के लिए दबंगों को भेजा गया। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।