Dehradun Breaking : देहरादून में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 8 नए मामले आए सामने

Dehradun Breaking : उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का आंकड़ा बढ़ने लगा है आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना के 12 नए मरीज सामने आए हैं जबकि 2 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं । चिंता का विषय यह है कि बीते 24 घंटे में राजधानी देहरादून में कोरोना के सबसे ज्यादा यानी 8 मामले सामने आए हैं।

कुल मिलाकर अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 73 पहुंच गई है ।राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 1.26 परसेंट है।

बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 12 मामलों में से 8 मामले देहरादून में मिले हैं दो हरिद्वार में एक उधम सिंह नगर में और एक उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमित पाया गया है इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है अच्छी बात यह है कि प्रदेश के चमोली चंपावत और पिथौरागढ़ जिला जिला कोरोना मुक्त हो गया है।