Dahej Case In Haridwar : दहेज के लिए एक बार प्रताड़ित हुई महिला, मांग पूरी ना होने पर दिया तलाक

Dahej Case In Haridwar : हरिद्वार के लक्सर से दहेज प्रताड़ना का तजा मामला सामने आया है जहां दहेज की मांग पूरी ना होने और बेटी को जन्म देने से नाराज शौहर ने अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया . बता चले कि पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी. जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर शौहर सरफराज, ससुर युसुफ, सास हनीफा, ननद गुलिस्ता व एक अन्य रिश्तेदार नूरहसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता ने पुलिस को ये बताया कि निकाह के बाद से ही शौहर और ससुराल के लोग कम दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते चले आ रहे थे. इस दौरान गर्भवती होने की वजह से वह सब कुछ सहती रही. उसने एक बेटी को जन्म दिया तो उसके शौहर द्वारा तीन बार तलाक बोलकर बेटी के साथ उसे घर से निकाल दिया गया.

जिसके बाद महिला ने पुलिस में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी. पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर शौहर सरफराज, ससुर युसुफ, सास हनीफा, ननद गुलिस्ता व एक अन्य रिश्तेदार नूरहसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.