Corona New Variant : कोरोना के नए वैरिएंट के मद्देनजर सीएम धामी ने की लोगो से ये अपील

Corona New Variant : उत्तराखंड राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट के दृष्टिगत प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों से अपील की है कि कोविड-19 प्लेट बिहेवियर का पूरा पालन करें।कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में पूरा जन सहयोग मिला है। राज्य सरकार द्वारा कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी तैयारियां की गई है।

Corona New Variant : सीएम की अपील – मास्क का करें उपयोग

प्रदेश मुख्यमंक्षी धामी ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों को अभी कोरोना का दूसरा टीका नहीं लगा है, समय होते ही टीकाकरण करा लें। मास्क का उपयोग जरूर करें एवं एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें।

Corona New Variant : मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सचिव स्वास्थ्य को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सचिव स्वास्थ्य को कोरोना के नए वैरिएंट की दृष्टिगत कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन सुनिश्चित कराने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं हो।

ये भी पढ़े : देवस्थानम बोर्ड को लेकर विरोध – प्रर्दशन जारी, तीर्थ पुरोहितों सचिवालय कूच