Congress Virodh Pradarshan : दिल्ली में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का विरोश प्रदर्शन जारी है वहीं पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को पुलिस ने हिरासत में लिया.
आपको बता दें, कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और हाल ही में जरूरी सामानों पर लगाई गई जीएसटी के विरोध में कांग्रेस ने आज विरोध प्रर्दशन किया। इसी कड़ी में कांग्रेस के सांसद संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च निकाली . इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, अशोक गहलोत, जयराम रमेश समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे