Congress Squabble Into Opportunity : मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए घड़ की की टिक—टिक शुरू हो गई है और ये टिक—टिक 6 माह के भीतर विधानसभा सदस्य बनने को लेकर है लेकिन इन सबके बीच अब भाजपा कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी कलह को इस टिक—टिक को बंद करने के अवसर के रूप में देख रही है।
Congress Squabble Into Opportunity : विधानसभा चुनाव में मिली लगातार दूसरी करारी हार के बाद से कांग्रेस पहले से ही दर्द से कररहा रही थी ऐसे में अब कांग्रेस के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से उपजे विवाद ने भी कांग्रेस के लिए परेशानियां खड़ी कर दी है। दरअसल प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेताप्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद से ही कांग्रेस में विरोध के स्वर उठने से घमासान मचा हुआ है जिससे नाराज पार्टी के कुछ विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आई है और त्यागपत्र देने का क्रम भी बना हुआ है ऐसे में भाजपा भले ही इसे कांग्रेस का अंदरूनी मामला बता रही हो लेकिन कांग्रेस के भीतर उपजे इस असंतोष को भाजपा अवसर के रूप में भी देख रही है।
Congress Squabble Into Opportunity : सीएम बनने के बाद से ही भाजपा लगातार सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए उपयुक्त सीट खोजने में जुटी हुई है। ऐसे में अब भाजपा के लिए ये मौका किसी सुनहरे मौके से कम नहीं। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6 माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है ऐसे में भाजपा उनके लिए उपयुक्त सीट तलाशने में जुटी हुई है जिसको लेकर सीएम के लिए भाजपा के कई विधायक पहले ही अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं लेकिन भाजपा चाहेगी कि मुख्यमंत्री के लिए ऐसी सीट देखी जाए जिससे विधायकों की संख्या में बढ़ोतरी हो और उस सीट से मुख्यमंत्री की जीत भी सुनिश्चत रहे और यह तभी मुनासिब हो पाएगा जब कांग्रेस का कोई विधायक सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ दे।
ये भी पढ़े : गाड़ी चलाते हुए सोया गया ड्राइवर , फिर क्या हुआ, देखें वीडिओ