College Girl Suicide In Kashipur : कॉलेज की फीस चुकाने के लिए लगातार बनाए जा रहे दबाव के चलते बीटेक की छात्रा ने पंखे से लटककर खुदखुशी कर ली। बताया जा रहा है की छात्रा काशीपुर की रहने वाली थी और देहरादून के एक निजी कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : पतंजलि कन्या गुरुकुलम में साध्वी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ये बताई वजह
College Girl Suicide In Kashipur : कॉलेज प्रशासन द्वारा बनाया जा रहा था फीस का दबाव
देहरादून में काशीपुर की रहने वाली छात्रा ने कॉलेज प्रशासन के द्वारा बनाए जा रहे दबाव के चलते पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली जिसके बाद से ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि छात्रा लम्बे समय से फीस न चुका पाने और लगातार कॉलेज द्वारा फीस के लिए दबाव बनाए जाने से परेशान थी और आखिर में जब वो फीस चुकाने में असमर्थ रही तो उसने मौत को गले लगाया लिए और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
बताया जा रहा है कि छात्रा काशीपुर की रहने वाली थी जो देहरादून के एक निजी कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रही थी।
लॉकडाउन की वजह से छात्रा की हालत थी तंग
परिजनों की मानें तो छात्रा की माली हालत लॉकडाउन की वजह से काफी तंग थी, जिसके लिए छात्रा ने लॉकडाउन में फीस न चुका पाने का कारण बताकर कालेज को फीस देरी से जमा करने के लिए भी कहा था, लेकिन लगातार दबाव के चलते छात्रा ने खुदकुशी का रास्ता चुनकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर दी! छात्रा के आत्महत्या करने से परिजनों का बुराहाल है। वहीं मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और साथ ही पुलिस छात्रा की खुदकुशी के मामले की जांच कर रही है।