CM Pushkar To Dhanaulti Assembly : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज धनोल्टी पहुंचे जहां उन्होंने नागराजा मंदिर में पूजा अर्चना की साथ ही प्रदेश की खुशहाली की कामना की। जिसके बाद सीएम पुष्कर ने एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जहां उन्होंने 1 अरब 41 करोड़ 37 लाख की लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया।
CM Pushkar To Dhanaulti Assembly : 1 अरब 41 करोड़ 37 लाख है योजनाओं की कुल कीमत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज विधानसभा धनोल्टी के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय कंडीसौड पहुंचे जहां उन्होंने नागराजा मंदिर में पूजा अर्चना की साथ ही भगवान नागराज का आर्शीवाद लिया। इस दौरान सीएम पुष्कर ने विकासखंड कार्यालय प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 1 अरब 41 करोड़ 37 लाख की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया।
CM Pushkar To Dhanaulti Assembly : विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही है सरकार
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब से मुख्य सेवक के रूप में जनता की सेवा करने का मौका मिला है तब से हमारी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रत्येक जिले में कैंप लगाए जा रहे हैं। यही नहीं सीएम पुष्कर ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत तमाम युवाओं को ऋण वितरित किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े : 17 दिसंबर को हरिद्वार पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विजय संकल्प यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी