CM Pushkar Participation In Khelotsav : विधानसभा में वर्चुअल माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुनस्यारी में आयोजित 67वें वार्षिक खेलोत्सव के समापन समारोह में भाग लिया। इस दौरान सीएम ने कहा कि जौहार क्लब मुनस्यारी की स्कीइंग गतिविधियां सुचारू रूप से चल पाएं इसके लिए स्कीइंग उपकरण सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे साथ ही मुनस्यारी के जौहर क्लब में बहु-उद्देशीय हॉल बनाने का प्रयास किया जाएगा और खेल मैदान में दर्शक दीर्घा का निर्माण भी करवाया जाएगा।
प्रतिभावान खिलाड़ियों को दी जाएगी सहायता
सीएम धामी ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करते हैं। मनुष्य की खेलों में रुचि स्वाभाविक है, चाहे वह खेल कोई भी हो, किसी भी प्रकार का हो, किसी भी स्तर का हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में नई खेल नीति के तहत ओलंपिक में स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी पदों पर नियुक्ति का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल संबंधी जरूरतों के लिए छात्रवृत्ति, खेल किट, ट्रैकसूट और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
CM Pushkar Participation In Khelotsav : आर्थिक तंगी से परेशान खिलाड़ियों को सरकार करेगी मदद
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण जो प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी पूरी प्रतिभा नहीं दिखा पाते थे, उनको अब किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके लिए सरकार द्वारा हर संभव सुविधा दी जाएगी। वहीं विधायक हरीश धामी ने जौहार क्लब मुनस्यारी को अपनी विधायक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।