CM Pushkar On Teachers Day : सीएम पुष्कर ने किया ‘टीचर ऑफ द ईयर 2021’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

CM Pushkar On Teachers Day : शिक्षक दिवस के मौके पर उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय में दिव्य हिमगिरि द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर ‘‘टीचर ऑफ द ईयर 2021’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षक दिवस के मौके पर उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय पहुंचे जहां दिव्य हिमगिरि द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित ‘‘टीचर ऑफ द ईयर 2021’’ कार्यक्रम में शिरकत की गई। इस मौके पर सीएम पुष्कर ने शिक्षकों को सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया साथ ही विज्ञान पर आधारित पत्रिका ‘‘ विज्ञान संप्रेषण’’ एवं उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय की विवरणिका का विमोचन भी किया।

CM Pushkar On Teachers Day : सीएम पुष्कर ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षक की मुख्य भूमिका होती है। शिक्षा का प्रमुख आधार शिक्षक ही होता है। शिक्षक न केवल विद्यार्थी के व्यक्तित्व का निर्माता है, बल्कि राष्ट्र का निर्माता भी होता है। किसी राष्ट्र के विकास में उसके भावी नागरिकों को गढ़ने वाले शिक्षकों की भूमिका अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होती है। भारत में प्राचीन समय से ही गुरू-शिष्य परंपरा रही है। भारत से ही विश्वभर में शिक्षा के प्रसार की शुरूआत हुई।

पीएम मोदी के नेतृत्व में शसक्त हो रहा भारत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में सशक्त हो रहा है। ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान, खेल के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में जो नई शिक्षा नीति लागू की गई। आने वाले समय में इसके बहुत अच्छे परिणाम आएंगे। सीएम पुष्कर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव हैं और यही वजह है कि केन्द्र सरकार से हर क्षेत्र में राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। पिछले माह राज्य को 20 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन मिली। दिसम्बर 2021 तक राज्य में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है यही नहीं जनपद बागेश्वर एवं जनपद रूद्रप्रयाग कोविड की पहली डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य हांसिल कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें : CM Pushkar On Shahid Diwas : शहीद दिवस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए सीएम पुष्कर, केन्द्र की योजनाओं के साथ ही 2 माह के कार्यकाल का किया बखान

जन—जन तक पहुंच रही केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार रोजगार एवं स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दे रही है। समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही है साथ ही केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन तक लाभ पहुंचे इसके लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।