CM Pushkar On Shahid Diwas : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में वर्चुअल माध्यम से सल्ट विधानसभा क्षेत्र में शहीद दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं आन्दोलनकारियों को नमन किया साथ ही भावभिनि श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
शहीदों को सीएम पुष्कर ने श्रद्धांजलि की अर्पित
शहीद दिवस के मौके पर सल्ट में शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि 05 सितम्बर 1942 को खुमाड़ में स्वतंत्रता सेनानियों की भीड़ में तत्कालीन एसडीएम जॉनसन व गोरी पुलिस ने अधांधुध गोली चलाई जिसमें शहीद खीमानन्द, शहीद गंगाराम, शहीद चूड़ामणि और शहीद बहादुर सिंह मेहरा की शहादत हुई। इस शहादत के बाद महात्मा गांधी ने खुमाड़ को कुमाऊँ का बारदोली नाम दिया। इस क्षेत्र में कई तरह के आंदोलनों की भी शुरूआत की गई जिसमें सविनय अवज्ञा आंदोलन नामक सत्याग्रह, कुली बेगार और अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन सर्वव्यापी रहे।
CM Pushkar On Shahid Diwas : अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही आजादी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आजादी के लिए अनेक लोगों ने अपना बलिदान दिया और उन्हीं की याद में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सीएम पुष्कर ने कहा कि शहीदों के बलिदान के बूते पर ही आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं और उनके बलिदान को हमें संजोकर रखना होगा। इस दौरान सीएम पुष्कर ने केन्द्र की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और आज देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है यही नहीं ज्ञान, विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में भी भारत ने अलग पहचान बनाई है।
ये भी पढ़ें : Dehradun SSP : देहरादून के नए पुलिस कप्तान ने संभाला अपना कार्यभार, गिनाईं ये प्राथमिकताएं
2 माह के कार्यकाल का सीएम पुष्कर ने किया बखान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो माह के कार्यकाल को लेकर कहा कि मुझे 02 माह पूर्व राज्य के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी दी गई थी जिसके बाद से ही राज्य के हित में अनेक निर्णय लिये गये। सीएम पुष्कर ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि अगले 10 सालों में राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जाए साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन, कृषि, बागवानी के क्षेत्र में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसके लिए पूरा रोडमैप बनाया जा रहा है। सीएम पुष्कर ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए सरकार जनता की भागीदार के रूप में कार्य कर रही है। यही नहीं जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए सभी अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में 10 से 12 बजे तक जनससमयाओं को सुनने और उनका समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं।