CM Pushkar Oath Ceremony : उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री और अन्य भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे।
CM Pushkar Oath Ceremony : भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी हुए शामिल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत हांसिल करने के बाद आज प्रदेश के मुखिया के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस स्वर्णीम पल के गवाह बनने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित रहे। पीएम के अलावा शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत, भाजपा शासित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
CM Pushkar Oath Ceremony : धामी मंत्रिमंडल में 3 चेहरे नए शामिल
बता दें सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी सीएम के साथ शपथ ली। जिनमें सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, धन सिंह रावत, चंदन राम दास, गणेश जोशी का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें : अस्पताल की बड़ी लापरवाही 5 जिंदा लोगों को बताया मृत