CM Pushkar launched Khel Mahakumbh : सीएम पुष्कर ने खेल महाकुंभ 2021 का किया शुभारंभ, कार्यक्रम में की ये बड़ी घोषणाएं

CM Pushkar launched Khel Mahakumbh : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजधानी देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल महाकुंभ 2021 का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे भी मौजूद रहे।

CM Pushkar launched Khel Mahakumbh : पीआरडी जवानों के शहीद होने पर परिजनों को मिलेगी 2 लाख आर्थिक सहायता

उत्तराखंड में खेल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजधानी के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल महाकुंभ 2021 की शुरूआत की। खेल महाकुंभ का आयोजन युवा कल्याण विभाग की ओर से कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों को वर्ष भर में 300 दिन देने और ड्यूटी के दौरान किसी जवान की मृत्यु होने पर परिजनों को 2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई।

CM Pushkar launched Khel Mahakumbh : राज्य में जल्द बनाई जाएगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल के प्रति युवाओं की और ज्यादा रूची बढ़ाने के लिए जल्द ही राज्य में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी जिसमें पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी जिससे कोई भी आराम से यूनिवर्सिटी में दाखिला ले सके। बता दें इस अवसर पर खेल मंत्री अरविंद पांडे एवं विभागीय सचिव सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : आर्मी चीफ विपिन रावत का हैलीकाप्टर हुआ क्रैश, तमिलनाडु के कन्नूर में हुआ हादसा