CM Pushkar in Tehri : ​सेम नागराजा के त्रिवार्षिक मेले को सीएम पुष्कर ने किया राज्य स्तरीय मेला घोषित, टिहरीवासियों को दी कई और सौगातें

CM Pushkar in Tehri : ​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी दौरे पर रहे जहां उन्होंने सेम नागराजा त्रिवार्षिक मेला और जात्रा सेममुखेम में प्रतिभाग किया। इस दौरान सीमए पुष्कर ने केन्द्र के साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा।

पीएम मोदी के नेतृत्व में धार्मिक क्रिया कलापों को मिल रहा बढ़ावा

CM Pushkar in Tehri

सेम नागराजा त्रिवार्षिक मेले में भाग लेने के लिए आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी पहुंचे जहां उन्होंने मेले में भाग लेने के साथ ही जात्रा सेममुखेम में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम पुष्कर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में धार्मिक मेले, धार्मिक स्थल के साथ ही धार्मिक क्रिया कलापों को भी बढ़ावा मिल रहा है और भारत का पूरे विश्व में वर्चस्व बढ़ रहा है। सीएम पुष्कर ने कहा कि

ये भी पढ़ें : कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ’ के रूप में मनाया संविधान दिवस, हरदा ने मोदी सरकार पर लगाए कई आरोप

CM Pushkar in Tehri : ​सीएम ने सेमनागराजा के त्रिवार्षिक मेले को राज्य स्तरीय मेला किया घोषित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान बड़ी घोषणाएं करते हुए सेमनागराजा के त्रिवार्षिक मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित ​करने की घोषण की। इसके अलावा सीएम पुष्कर ने मड़वागीसौड़ से सेम नागराजा मन्दिर तक रास्ते में टिनशेड का निर्माण, राइका गरवाण गांव के अधूरे भवन निर्माण के साथ ही अवशेष धनराशि अवमुक्त किए जाने की घोषणा की। टिहरी जनपद को सौगात देते हुए सीएम पुष्कर ने ग्रामसभा पडिया में मिनी स्टेडियम का अवशेष कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए साथ ही डोबरा- चांठी पुल से लम्बगांव तक मोटर मार्ग का डामरीकरण व चौड़ीकरण किए जाने की घोषणा की।

CM Pushkar in Tehri

CM Pushkar in Tehri : ​सीएम ने गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जब से मैने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला है मेरे द्वारा राज्य हित व जनहित में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। सीएम पुष्कर ने कहा कि मेरे द्वारा जो घोषणाएं की जा रही है मैं उन्हें जरूर पूरा करूंगा। बता दें इस मौके पर अल्मोडा सांसद अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक प्रतानगर विजय सिंह पंवार समेत कई लोग मौजूद रहे।